Saturday, March 21, 2020

क्या है करना?

इस मुसीबत की घड़ी में
एक छोटा सा काम आपको है करना,
घर पे रहना और कोरोना को फैलने से हैं रोकना।

बनो अपने छोटे और बड़ो की ढाल
खासते वक्त रखो सदा रुमाल।
फेक न्यूज़ से तुम दूर ही रहना
जो मिले बस उनको नमस्ते करना।

गुज़ारो कुछ लम्हें अपनों के साथ
कुछ सुनो उनकी कुछ तुम कहो अपने अल्फाज़।
जो भी दूरिया है उसे तुम आज मिटाओ
बार बार हाथ धोके कीटाणुओं को मिटाओ।

इस मुसीबत की घड़ी में
एक छोटा सा काम आपको है करना
घर पे रहना और कोरोना को फैलने से हैं रोकना।


-विशाल अग्रवाल।
Thepolestar4u